फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Tue, 27 Oct 2020 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में स्कूलों को खोलने और कॉलेज के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का आज फैसला हो सकता है। आज सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है।, जिसमें कई एजेंडों पर मंथन होगा। उपभोक्ताओं को घर-द्वार पर सस्ता राशन मुहैया कराने के लिए 50 राशनकार्डों पर भी डिपो खोलने और प्याज की आसमान छूतीं कीमतों पर मंथन किया जाएगा। सोमवार को भी सरकार ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्याज के भाव पर नजर रखें। प्रतिदिन प्याज के दाम सरकार को भेजने के लिए कहा गया है। सरकार डिपो में भी आलू और प्याज बेचने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


हालांकि, पूर्व में भी प्याज के दाम बढ़ने से सरकार ने डिपो में प्याज भेजा था लेकिन सप्ताह बाद दाम गिरने से यह प्याज डिपो में ही खराब हो गया था। उल्लेखनीय है कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड कक्षाओं के लिए नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग ने दो विकल्पों सहित इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। पहले विकल्प के तहत दसवीं और बारहवीं, दूसरे विकल्प के तहत नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं को खोलने की योजना है। पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को शुरू करने को लेकर अभी सरकार का कोई विचार नहीं है। 

विज्ञापन

इन एजेंडों पर भी होगा मंथन

  • सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 2,555 एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार देने और जनवरी से लंबित वेतन को जारी करना 
  • आउटसोर्स पर नियुक्त 1300 कंप्यूटर शिक्षकों को अप्रैल 2020 से मानदेय में दस फीसदी वेतन बढ़ोतरी 
  • निजी स्कूलों की फीस में अन्य फंड शामिल करना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें