फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बढ़ी ठंड, केलांग में सीजन में पहली बार पारा माइनस एक डिग्री पहुंचा

Tue, 27 Oct 2020 01:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग/लाहौल-स्पीति/चंबा
विज्ञापन
चंद्रावैली के ग्रामीण भागों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में लाहौल के ग्रामीण इलाकों में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। इससे पहले मई के आखिरी सप्ताह में घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ था। धौलाधार की ऊंची पर्वत शृंखलाओं, सीबी रेंज की पहाड़ियों, घेपन पीक सहित चंद्राघाटी के कोकसर, सिस्सू, खंगसर, गोंधला तथ्सस तोदघाटी के कालोंग, तिनो, योचे और दारचा के रिहायशी क्षेत्रों में दो से तीन सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग और बारालाचा दर्रा में पांच सेंटीमीटर जबकि कुंजम दर्रा में चार सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। इससे समूचे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय केलांग के ऊंचाई वाले इलाके भी बर्फ से सफेद हो गए हैं। घाटी में पिछले दो से तीन माह से मौसम साफ था लेकिन 25 अक्तूबर की शाम से अचानक बादलों ने यहां डेरा डाला और रात होते-होते अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, तेलिंग और युरामूर्ति गांव में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, रोहतांग दर्रा से होकर मनाली-लेह मार्ग, केलांग-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है जबकि चंद्रताल जाने वाले वाहनों को कोकसर से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। दूसरी ओर, चंबा के साचपास दर्रे में भी ताजा बर्फबारी हुई है। इसको देखते हुए चंबा प्रशासन ने किलाड़-चंबा रूट पर चलने वाली बस को बंद कर दिया है। 

प्रदेश में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

साचपास दर्रा - फोटो : अमर उजाला
 हिमाचल में सर्दी का मौसम लौट आया है। रविवार रात को केलांग में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया है।

घाटी के तापमान में आई कमी से अब हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। पानी भी जमने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

वहीं, सोमवार को पूरे प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा     2.7
मनाली     4.2
सुंदरनगर  7.9
सोलन-भुंतर 8.7
चंबा     8.4 
शिमला 11.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें