फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो पाई मंत्रिमंडल की बैठक, अब इस दिन होगी

Sun, 04 Mar 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को नहीं हो पाई। यह बैठक अब बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को करीब 11:30 बजे होगी।

विज्ञापन


बैठक के लिए सीएम शनिवार को करीब चार बजे के बाद शिमला पहुंच गए थे, मगर यह पहले ही टाल दी गई थी। बैठक टाले जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बजट सत्र छह मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन


नौ मार्च को जयराम सरकार का पहला वार्षिक बजट पेश किया जाना है। सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कई संशोधित विधेयकों के ड्राफ्ट भी मंजूर होंगे। इन्हें विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया जाना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें