फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति समेत इन बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

Mon, 04 Apr 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पहले सात अप्रैल को सोमवार सुबह 10 बजे तय की गई थी। अब इसका समय दोपहर बाद के लिए बदल दिया गया है। बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब सात अप्रैल को दोपहर बाद होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक पहले सोमवार सुबह 10 बजे तय की गई थी। अब इसका समय दोपहर बाद के लिए बदल दिया गया है। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने, लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती मामले को भी मंजूरी मिल सकती है। शहरी विकास विभाग ने प्रदेश में शहरी रोजगार गारंटी योजना को लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस मामले को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। शिमला नगर निगम के दो महीने के भीतर नगर निगम चुनाव के चुनाव होने हैं। इस बारे में भी चर्चा होगी। अनेक विभागों में खाली पदों को भी भरने की मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


लोनिवि में 161 लोगों को करुणामूलक आधार पर नौकरी
उधर, प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में 161 लोगों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी है। सोमवार को प्रदेश सरकार इसकी अधिसूचना जारी की है। यह लोग काफी समय से नौकरी की मांग कर रहे थे। बाकायदा, इन लोगों ने नौकरी के लिए विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन भी किया था। अब सरकार की ओर से इन्हें राहत दी गई है। विभाग में इन्हें लिपिक से लेकर चौकीदार लगाया है। करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें