डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 11 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। सिरमौर के राजकीय माध्यमिक पाठशाला अमरकोट, कोलरूबाला, ज्वालापुर, सिरमौरी ताल, गुलाबगढ़, खारा, कुनेर, लोजा, कंदेला, बनग्रां, बेहरीवाला और भटनवाली को राजकीय उच्च विद्यालयों तथा राजकीय उच्च विद्यालय डंगरोहाना, कोटरी व्यास, किशनपुरा और खोदरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने और विभिन्न श्रेणियों के 68 पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। सोलन जिला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मखनु माजरा, रंधाला, भांगला, बड्डल, रियाम, ननोबाल-2, सलेहरन, गडौण, प्लासी, जाबेदारहार को स्तरोन्नत कर राजकीय माध्यमिक पाठशाला बनाने व विभिन्न श्रेणियों के 30 पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा मंडी जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बैहलीधार और थाच कुठेड़ को स्तरोन्नत करने सहित विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर भरने की मंजूरी दी।
सोलन जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय तरांगला, कुमारहट्टी, रामपुर पसवालन, धाना तथा सुन्ना को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने और राजकीय उच्च विद्यालय शेरन, जगजीत नगर, मसतानपुरा, साइचरोग, पुरला, गुनाहा, पल्ली, नंगल, नवांग्रां तथा हमीरपुर जिला के राजकीय उच्च विद्यालय पैरवीं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने सहित विभिन्न श्रेणियों के 78 पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने सिरमौर जिले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा देवरा, निहालगढ़ और अजौली में विज्ञान की कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों टोका नांगला, पुरूवाला, जमनीवाला, किल्लौर और टिंबी में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने सहित विभिन्न श्रेणियों के 19 पद सृजित करने को स्वीकृति दी। बैठक में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मझार और सिधारी को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने और राजकीय उच्च पाठशाला हेलान को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 13 पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई।