झूठी गारंटियों की ढोल पीट रही सरकार : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी स्वयं पर लेकर मोर्चा के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक वर्ष से भ्रामक बयानबाजी कर झूठी गारंटियों का ढोल पीट रही है। उन्होंने ऊना में मोर्चों पदाधिकारियों को संबोधित किया। जयराम ने कहा हमारी पीढ़ी खुश नसीब है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हम सभी को साक्षी होने का अवसर मिल रहा है। यह अवसर 500 वर्ष लगातार पूर्व की पीढ़ियों के साहस, तप-त्याग और बलिदान के कारण संभव हुआ है।