कर्मचारियों को बड़ी राहत, मार्च-सितंबर के अंतिम दिनों में नियुक्ति पाने वालों को मिलेगा लाभ
हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मार्च और सितंबर महीने के अंतिम दिनों में नियुक्ति पत्र पाने वाले कर्मचारियों को अब जॉइनिंग के बीच की अवधि को लेकर पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश के कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुसार यदि किसी कर्मचारी को मार्च या सितंबर के अंतिम दिनों में नियुक्ति पत्र जारी होता है और वह अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल या 1 अक्तूबर को अथवा नियुक्ति पत्र में निर्धारित अवधि के भीतर सेवा में शामिल हो जाता है तो नियुक्ति और कार्यभार संभालने के बीच के समय को नियमितीकरण की पात्रता के लिए माफ माना जाएगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ठियोग में चार महीने में ही झुक गया 2.71 करोड़ का छात्रावास
सरकारी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाले ठियोग कॉलेज छात्रावास मामले में विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने शिकंजा कस दिया है। करीब 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बना छात्रावास भवन हस्तांतरण के महज चार महीने बाद ही दरकने और एक तरफ झुकने लगा था। तकनीकी जांच में भवन के कॉलम, बीम और स्लैब समेत कई स्ट्रक्चरल हिस्से असुरक्षित पाए गए। अब इस भवन की मरम्मत कर उपयोग करने के बजाय हिमुडा को अपने खर्चे पर 104 विद्यार्थियों के लिए नया छात्रावास बनाना होगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
नाबालिग और बेटी से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल का कारावास
नाबालिग और बेटी से दुष्कर्म करने वाले दो दोषियों को 20-20 साल के कारावास और 10 व 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में यह फैसला सुनाया। पहले मामले में पीड़िता की मां उसे दिल के उपचार के लिए नेपाल से भारत लाई थी और किन्नौर जिले में दोषी ने उससे दुराचार किया। दूसरे मामले में भी आरोपी पर भी अपनी सगी बेटी के साथ 2-3 साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप सिद्ध हुए। दोषी पिता को 20 साल का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में फिर बदलेगा माैसम, मानसून की विदाई पर भी आया नया अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक प्रदेश के मैदानी, निचले पहाड़ी, मध्य पहाड़ी और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने 5 और 6 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दाैरान मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
सीआईएसएफ गोलीकांड: डीजी प्रवीण रंजन ने खैरी पहुंचकर लिया घटनाक्रम का जायजा
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित खैरी में सीआईएसएफ गोलीकांड के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीण रंजन बुधवार को खैरी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीजी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल में चल रही कार्रवाई का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में गोलीकांड में जान गंवाने वाले चार सीआईएसएफ कर्मियों के शव लाए गए हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया
हिमाचल की राजनीति में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तियारा में कर दिया गया। बैंड-बाजे के साथ निकली उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अपने नेता को आखिरी बार विदा करने पहुंचे लोगों के बीच माहौल बेहद भावुक रहा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर