फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: त्योहारी सीजन में बूम पर रहा ऑटोमोबाइल सेक्टर

Sat, 14 Nov 2020 01:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
खरीदारी करने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर इस बार बूम पर रहा। बीते साल के मुकाबले शिमला जिले में लगभग सभी कंपनियों की बिक्री में 100 से 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। धनतेरस के दिन शुक्रवार को कारों के शोरूम में सुबह से शाम तक भारी भीड़ रही। शिमला में त्योहारी सीजन के दौरान नवरात्र से दिवाली तक कुल 1600 से अधिक कारें बिकी हैं। लोगों में कारें खरीदने को लेकर इतना उत्साह है कि कई कंपनियों के मॉडल और वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक हो गए। आज दिवाली के दिन भी लोगों को कारों की डिलीवरी के लिए शहर के कुछ शोरूम दोपहर तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन के दौरान गोयल मारुति ने शिमला जिले के अपने आउटलेट्स पर लगभग 1000 कारों की डिलीवरी दी । गोयल मारुति के प्रबंध निदेशक सहज शब्द गोयल ने बताया कि बीते साल के मुकाबले कारों की खरीद के लिए इस साल लोगों में अधिक उत्साह देखने को मिला। स्नोव्यू ऑटोमोबाइल्स के महाप्रबंधक रिशांत वर्मा ने बताया कि नवरात्र से लेकर दिवाली तक महिंद्रा की लगभग 200 कारें बिकी है। धनतेरस के दिन शुक्त्रस्वार को कारों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया। जिसके चलते शनिवार को दिवाली के दिन शोरूम बंदा बंद रखा जाएगा।

देव भूमि हुंडई के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर साहिल कश्यप ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान करीब 200 वाहन बिके हैं। बीते साल के मुकाबले कारों की बिक्री में 150 फीसदी की ग्रोथ हुई है। हिमालयन होंडा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि इस साल त्योहारी सीजन के दौरान स्टॉक कम हो गया बावजूद इसके 125 कारों की डिलीवरी दी गई है। कुछ ग्राहकों को शनिवार को दिवाली के दिन भी डिलीवरी दी जाएगी। मॉडर्न ऑटोमोबाइल की ऑपरेशन हेड अंजू शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान नेक्सा की 100 से अधिक कारों की डिलीवरी दी गई है। बीते साल के मुकाबले इस साल अधिक संख्या में लोगों ने कारें खरीदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें