फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ, स्पीति के काजा में 31 मार्च तक पर्यटन गतिविधियां बंद

Sat, 14 Nov 2020 01:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद अब लाहौल-स्पीति में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। स्पीति मुख्यालय काजा में होटल और होम स्टे अब 31 मार्च 2021 तक बंद रहेंगे। डीसी और व्यापार मंडल ने बैठक कर फैसला लिया है। उधर, 16 से 18 नवंबर तक तीन दिन के लिए केलांग बाजार भी व्यापार मंडल ने बंद रखने का एलान किया है। सिस्सू, कोकसर और गोंधला पंचायतों ने पहले ही पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


 स्पीति सिविल सोसायटी के अध्यक्ष टकपा ने बताया कि स्पीति में पर्यटन गतिविधियों पर रोक संबंधी फैसले की जानकारी स्पीति के हर गांव को भेजी गई है। फिलहाल सोसायटी ने काजा में सभी होटल और होम स्टे को 31 मार्च, 2021 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। स्पीति में जिस तरह रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।  व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि डीसी के साथ हुई बैठक में केलांग बाजार 16 से 18 नवंबर तक बंद रखने का एलान किया है।

इस बीच राशन की दुकानें कुछ समय ही खुलेंगी। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की सिस्सू पंचायत ने सिस्सू के नर्सरी और झील के किनारे सभी ढाबे, रेस्तरां और पर्यटन गतिविधियों पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। इसके साथ ही पंचायत ने किराना की दुकानों को खोलने के लिए सुबह 10 से 11 और शाम चार से पांच बजे का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


खांगसर महिला मंडल ने रविवार से 12 दिन तक सभी व्यापारिक संस्थानों को बंद रखने और आवाजाही पर रोक लगा दी है। सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन ठाकुर ने कहा कि यह रोक कोरोना मामलों के लगातार बढ़ने के कारण लगाई गई है। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रूआलवा ने कहा कि तापमान घटने और ठंड का मौसम शुरू होते ही लाहौल-स्पीति में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें