फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुलदीप राठौर बोले- हिमाचल भी भारत का हिस्सा, राहत दे केंद्र सरकार

Tue, 19 Sep 2023 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राठौर ने सदन में नियम 102 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष सब मिलकर प्रधानमंत्री के पास जाएं और हिमाचल प्रदेश में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि विपक्ष के लोगों को हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में समस्या आ रही है। हिमाचल क्या भारतीय गणराज्य का हिस्सा नहीं है। पैसे का कहीं दुरुपयोग नहीं हो रहा है। यह बहुत नाजुक वक्त है, लोग हमारी ओर देख रहे हैं। राठौर ने सदन में नियम 102 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष सब मिलकर प्रधानमंत्री के पास जाएं और हिमाचल प्रदेश में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। जब भी देश पर संकट आया है तो देश के लिए हिमाचल का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन


जब भी युद्ध हुए, तो सबसे ज्यादा बलिदान प्रदेश ने ही दिए हैं। विपक्ष के साथी लोकसभा चुनाव की ओर न देखें। एक उदाहरण पेश करें कि सब इकट्ठा होकर चलें। हमारी सबसे बड़ी महिमा कभी न गिरने की है, जबकि गिरकर उठने में है। कहीं भी पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। जो प्राकृतिक नाले थे, वे भी बंद कर दिए गए हैं, जो पंचायतों की सड़कें बनीं, वे खराब हो गईं। बहुत सारी सड़कें अदृश्य हो गई हैं। इन्हें बनाने की जरूरत है। कई जगह बहुत पैसे की जरूरत है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री, मंत्री रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी ने खूब मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें