फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: सदन में आक्रामक रहेंगे दोनों दल, बैठकों में बनाई रणनीति

Thu, 09 Dec 2021 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की। नड्डी की शांत वादियों में कांग्रेस विधायकों ने सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की मांगों के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन
धर्मशाला में हुई भाजपा व कांग्रेस विधायक दल की बैठकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचने के करीब तीन घंटे बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही विधायक दलों ने शीतकालीन सत्र के संचालन को लेकर रणनीति बनाई। भाजपा विधायक दल की बैठक मिनी सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हाल में हुई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक इंद्रप्रस्थ होटल नड्डी में हुई। भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की।

विज्ञापन


नड्डी की शांत वादियों में कांग्रेस विधायकों ने सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की मांगों के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई। बैठक में तय किया गया कि मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी और सुखविंद्र सुक्खू नेताओं की तिकड़ी कैसे सरकार को सदन में घेरेगी। उधर, कैबिनेट हाल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार का बचाव करने से ज्यादा विपक्ष पर आक्रामक रुख अख्तियार करने पर सहमति बनी। बैठक में मंत्री बिक्रम ठाकुर बेटे की शादी में व्यस्त होने की वजह से भाग नहीं ले पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें