फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से घबराए मोदी, तभी आ रहे हिमाचल : कैप्टन अमरेंद्र

Mon, 06 Nov 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)/फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में कांग्रेस की मजबूत पकड़ से घबरा गए हैं इसलिए हिमाचल के चक्कर लगा रहे हैं। अमरेंद्र सिंह ने रविवार को मंडी के नाचन में कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले किए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट हिमाचल दौड़ी हुई है। ये मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आगे बौने साबित हो रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि मेरा और वीरभद्र सिंह का अब आखिरी चुनाव होगा। पंजाब में कांग्रेस का नया चेहरा कौन होगा यह राहुल गांधी तय करेंगे। 

हिमाचल के लोगों का कौन ख्याल रख सकता है, यह यहां की जनता को सोचना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंजाब में 2 लाख 8 हजार करोड़ का कर्जा छोड़कर चली गई थी। इसके बाद केंद्र ने पंजाब सरकार को पैकेज की किस्तें देने में झूठ बोलती रही। 
विज्ञापन


कांग्रेस फिर भी अपने दम पर पंजाब में सरकार चला रही है। सरहद तक सड़कें कांग्रेस सरकार ने निकाली हैं और गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया है। मोदी सरकार का अब कोई जादू नहीं रहा है। 

इसका उदाहरण हाल ही में हुए पंजाब के गुरदासपुर के उपचुनावों में भाजपा सरकार को मिला है। मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी से देश को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह, मंडल अध्यक्ष दामोदर चौहान, केशव नायक, सुरेंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैलियां, जलसे करने से नहीं बनती सरकार: अमरिंद्र

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने फतेहपुर विधानसभा के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चल रही अपनी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और फतेहपुर के कांग्रेस प्रत्याशी सुजानसिंह पठानिया की राजनीतिक पारी को चुनावी दौर की अंतिम पारी बताया है।

इसके बाद तीनों के स्थानों पर युवाओं को आगे आने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दो बार लोकसभा सांसद और पांचवी बार विधायक चुनकर आए हैं और राजनीति में उन्होंने काफी लंबा समय बिताया है।

वह इस बात को पंजाब चुनावों के दौरान भी कह चुके हैं और वहीं सीएम वीरभद्र सिंह भी इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि यह उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि हार की घबराहट से जगह-जगह पंचायत चुनावों की तरह नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। न्होने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि ज्यादा रैलियां और जलसे करने से उतना लाभ नहीं मिलता जितना घर-घर जाकर प्रचार करने से मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें