फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष गोयल बोले- हिमाचल में हो रही चुनावी प्रतिस्पर्धा से कांग्रेस हुई बाहर

Mon, 06 Nov 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में पार्टी को मिली लीड से है। इन दोनों राज्यों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन




उन्होंने मतदाताओं से हिमाचल में भाजपा को तीन चौथाई से अधिक सीटें जीताने की अपील की। पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल में हो रही चुनावी प्रतिस्पर्धा से कांग्रेस बाहर हो गई है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में हथियार डाल दिए हैं। मुख्यमंत्री और उनका परिवार जमानत पर है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार सख्त है। कांग्रेस की सरकारों ने अगर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई होती तो आज देश और प्रदेश के हाल बेहतर होने थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के 18 राज्यों में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सरकारें हैं। 
विज्ञापन


इन राज्यों में हालात बदल रहे हैं। उन्होंने जनता से भाजपा को जीत दर्ज करवाकर प्रदेश में ईमानदार, संवेदनशील और केंद्र के साथ बेहतर तालमेल रखने वाली सरकार बनाने की अपील की। पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार एक नये भारत का निर्माण कर रही है। 

रोड़, रेल और रोपवे का निर्माण कर लोगों को यातायात के सभी विकल्प मुहैया करवाए जा रहे हैं। हिमाचल में रेल लाइनों का सर्वे पूरा होने के बाद अब डीपीआर बनने का काम जोरों पर चल रहा है। रेलवे स्टेशनों की सूरत बदली जा रही है। 
विज्ञापन

महंगाई के सवालों पर घिरे केंद्रीय मंत्री

नंगल-तलवाड़ा, चंडीगढ़-बद्दी, हमीरपुर-ऊना और भानुपल्ली-बेरी रेल लाइनों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इस अवसर पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने पर पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए दोनों 

राज्य विशेष योजनाएं तैयार करेंगे। धार्मिक पर्यटन के लिए विशेष सर्किट बनाए जाएंगे। एडवेंचर टूरिज्म, विंटर डेस्टिनेशन पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

गैस सिलेंडरों की प्रतिमाह बढ़ रही कीमतों और उड़द दाल के महंगे होने को लेकर पूछे गए सवालों का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सही से जवाब नहीं दे सके। उन्होंने अपनी जगह एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता जो किरयाना कारोबारी भी है, को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। कारोबारी के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठे बयान देकर गुमराह कर रहे हैं। गैस की सब्सिडी लोगों के बैंक खाते में दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें