फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : तीन सीटों पर थमा चुनावी शोर, 10 जुलाई को मतदान

Mon, 08 Jul 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

10 जुलाई को होने वाले उपचुनावों के लिए सोमवार को शाम को चुनावी शोर थम गया। शाम पांच बजे के बाद राजनीतिक दल रैलियों-जनसभाओं पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम 5.00 बजे से थम गया है। अब नेता डोर टू डोर समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। बाहरी राज्यों से आए नेता भी लौट गए हैं। देहरा व नालागढ़ के लिए 217 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। हमीरपुर के लिए मंगलवार को 94 पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


उधर, राज्य निर्वाचन विभाग ने देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतदान के लिए स्थापित कुल 315 मतदान केंद्रों में से 217 के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

कांगड़ा जिले के देहरा में स्थापित 100 मतदान केंद्रों के लिए 98 तथा सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 121 मतदान केंद्रों के लिए 119 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। । देहरा और नालागढ़ के लिए गठित दो-दो महिला पोलिंग पार्टी भी भेजी गई हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी 94 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना की जाएंगी। बता दें कि तीनों विस क्षेत्रों में 10 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई को नतीजे आएंगे। उधर, मतदान और मतगणना के दिन शराब के ठेके और बीयर बार भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें