फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting: उपचुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक

Mon, 08 Jul 2024 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा की तीन सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है।
विज्ञापन
सुक्खू कैबिनेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तीन सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे बुलाई गई इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित एजेंडों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


मतगणना 13 जुलाई को होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू की बजट घोषणाओं को लागू करने के बारे में चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों की रिक्तियों पर निर्णय हो सकते हैं। मानसून सत्र की तिथि तय करने के बारे में भी विचार-विमर्श हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें