फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly byelection: राजेंद्र राणा 16 करोड़ के मालिक, जानें अन्य प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्ति

Sat, 11 May 2024 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पास 3 लाख, पत्नी के पास 2.50 लाख रुपये हैं। दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक बलेनो है।
विज्ञापन
राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र कुमार भुट्टो, कैप्टन रंजीत राणा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पास 3 लाख, पत्नी के पास 2.50 लाख रुपये हैं। दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक बलेनो है। बैंक खाते में 1,39,42,390 रुपये हैं। पत्नी के खाते में 88.52 लाख हैं। एग्रीकल्चर लैंड, नॉन एग्रीकल्चर लैंड, खरीदी संपत्ति, होटल की कीमत 15.36 करोड़ है। 52 लाख की देनदारियां हैं। 1.39 करोड़ की चल, 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 88 लाख की चल, 10 करोड़ की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन

कुमार भुट्टो के पास इतनी संपत्ति
कुटलैहड़ से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के पास 5 लाख कैश, 8 तोले सोना,4.62 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके नाम पर होटल भी है। कृषि-गैर कृषि की 23,55,602 की संपत्ति है। उनके नाम पर 1.92 करोड़ रुपये का लोन भी है। 40 लाख का टिपर, 30-30 लाख के दो ट्रक, 5 लाख का ट्रैक्टर, 50 लाख रुपये का ट्रक और 30 लाख का एक और ट्रक है। जीप और जेसीबी भी उनके पास हैं।

कैप्टन रंजीत राणा
सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा के पास 50 हजार, पत्नी के पास भी 50 हजार हैं। उनके पास साढ़े 8 लाख की कीमत की ब्रिजा कार, एक स्कूटी, तीन तोला सोना है। पत्नी के पास पांच तोला सोना है। उनकी 41 लाख की अचल और 28 लाख चल संपत्ति है। पत्नी के पास 18 लाख की अचल, पौने पांच लाख की अचल संपत्ति है। साल 2022 में उनके पास 21 लाख चल-अचल संपत्ति थी। बैंक लोन नहीं है। 
विज्ञापन

 इंद्रदत्त लखनपाल
बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के पास 60 हजार कैश है। कुल चल संपत्ति 38.36 लाख और पत्नी की चल संपत्ति 48.77 लाख है। लखनपाल के पास 200 ग्राम और पत्नी के पास 500 ग्राम सोना है। उनके पास आठ लाख की स्काॅर्पियो है। एग्रीकल्चर, नॉन एग्रीकल्चर जमीन, रेजिडेंशियल भवनों की कीमत 7.18 करोड़ रुपये है। 1.67 करोड़ की देनदारी है। शिमला और धामी में जमीन उनके पास हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें