राजीव भारद्वाज के पास 5 करोड़ की संपत्ति और सेंट्रो कार
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के पास करीब 5 करोड़ की संपत्ति और एक सेंट्रो कार है। भारद्वाज के पास 60 हजार और पत्नी के पास 20 हजार रुपये नगदी है। पति पत्नी दोनों ने 5-5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करवा रखा है। राजीव भारद्वाज के पास बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी बीएएमएस की डिग्री है जो इन्होंने 1990 में राजीव गांधी गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज, पपरोला बैजनाथ कांगड़ा से प्राप्त की है।