फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र: हिमाचल में 31 जनवरी तक 541 शिक्षक हुए कोरोना संक्रमित

Wed, 17 Mar 2021 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
  • 31 जनवरी तक 541 शिक्षक हुए कोरोना संक्रमित
  • शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने धवाला के सवाल पर दी जानकारीटीजीटी भर्ती की पात्रता का मामला अभी विचाराधीन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत कुल 20750 शिक्षकों के 31 जनवरी 2021 तक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इनमें 541 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए। विधायक रमेश धवाला के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि सबसे अधिक कोरोना संक्रमित शिक्षक कांगड़ा में निकले। यहां 140 शिक्षक संक्रमित पाए गए। बिलासपुर में 18, चंबा 42, हमीरपुर 35, कुल्लू 21, मंडी 65, शिमला 78, सिरमौर 47, सोलन 23 और ऊना में 72 शिक्षक संक्रमित निकले। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में कोई भी शिक्षक कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। बताया कि शिक्षण संस्थानों को खोलने से पूर्व सभी शिक्षकों को कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता नहीं है।

विज्ञापन


एक साल में 3741 प्रवक्ताओं के हुए तबादले
उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते एक वर्ष के दौरान 3741 प्रवक्ताओं और 152 मुख्य अध्यापकों के तबादले किए हैं। भाजपा विधायक रमेश धवाला के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश से 86 प्रवक्ता और एक मुख्य अध्यापक का तबादला हुआ। अन्य तबादलों में 3655 प्रवक्ता और 151 मुख्य अध्यापक बदले गए।


टीजीटी भर्ती की पात्रता का मामला अभी विचाराधीन
 शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) के खाली पदों को प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमानुसार ही भरा जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने रूसा के तहत स्नातक की परीक्षा पास की है तथा साथ में बीएड की है, वे प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कला) के पद के लिए तो पात्र हैं, लेकिन नॉन मेडिकल और मेडिकल में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी उचित विषय समुच्चय न होने के कारण प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक नॉन मेडिकल व मेडिकल के पद के लिए पात्र नहीं हैं। विधायक पवन काजल के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में रूसा के विषय समुच्चय अनुरूप संशोधन करने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें