मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में विपक्ष के रवैये को अनुचित बताते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों ने इस प्रदेश के विकास की गाथा लिखी है, सरकार उनका ध्यान रख रही है। कर्मचारियों के लिए जयराम ठाकुर का दृष्टिकोण सही नहीं है। हिमाचल में प्रदेश में आमदनी के आंकडे़ आएंगे तो विधायक निधि पर विचार करेंगे। 920 संस्थान जो बंद किए हैं। जहां जरूरत होगी, वहां पर संस्थानों को खोला जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य इस पर दिन-रात काम कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने लिखित जानकारी दी कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ओर से गांव बाघा में सीमेंट का उत्पादन 24 फरवरी 2010 को शुरू किया गया था। कंपनी प्रतिदिन लगभग 5000 मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन करती है। उद्योग मंत्री ने लिखित जवाब दिया कि हिमाचल सरकार की ओर से कंपनी के पक्ष में 50 वर्षों के लिए चूना-पत्थर का पट्टा आवंटित किया गया है। सरकार की ओर से पट्टे पर कुल 324.479 हेक्टेयर जमीन दी गई है। सीमेंट प्लांट के कारण पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कंपनी ने कई उपकरण लगाए हैं।