फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अनुराग ठाकुर बोले- लालू के पूरे परिवार को मिलते हैं कोर्ट के नोटिस

Sat, 18 Oct 2025 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत शुक्रवार को मधुबन में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव भारत के एक मात्र नेता हैं जिनके कोर्ट नोटिस पर लिखा होता है सपरिवार हाजिर होना है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत शुक्रवार को मधुबन में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव भारत के एक मात्र नेता हैं जिनके कोर्ट नोटिस पर लिखा होता है सपरिवार हाजिर होना है। जिस पार्टी और परिवार का मुखिया भ्रष्टाचार के पांच-पांच संगीन मामलों में सजायाफ्ता हो वो परिवार भला बिहार का क्या भला करेगा। इसलिए बिहार के विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए जनता फिर एनडीए की सरकार चुनने जा रही है।

विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में रफ्तार पकड़ी और बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है। विपक्ष खासकर राजद और कांग्रेस फिर से बिहार में जंगलराज कायम कर बिहार को गर्त में धकेलना और यहां अपहरण उद्योग अवैध आर्म्स फैक्ट्री और कॉन्ट्रैक्ट किलर की फौज खड़ी करना चाहते हैं। जंगल राज और अपराधी के मानसिकता वाले 20 साल सरकार से बाहर रहने के बावजूद उनकी फितरत बदली नहीं है। 

Trending Videos

प्रदेश के सभी जिलों के आपदा प्रभावितों को दिया जाए विशेष राहत पैकेज : रणधीर
 भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस साल आई आपदा के लिए गंभीर नहीं है। पूरे प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। कोई भी जिला इससे अछूता नहीं रहा है। रणधीर ने कहा कि इस साल सिर्फ मंडी जिला के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि इस बार आई आपदा के लिए पूरे प्रदेश में सभी जिलों में विशेष राहत पैकेज दिया जाए और प्रभावित लोगों को जल्दी से जल्दी राहत पहुंचाई जाए। रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जहां 1736 मकान सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 7000 से ज्यादा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

8000 के लगभग पशुशालाएं गिरीं, 300 के लगभग लोगों की जाने गई, जबकि 50 के लगभग लोग लापता है। इतने भारी नुकसान के बावजूद हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसके प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। 2023 में आई आपदा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक विशेष राहत पैकेज पूरे प्रदेश के लिए दिया था। जिसके तहत जो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान हैं, उनके लिए 7 लाख का प्रावधान था। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को 1 लाख देने की वहां घोषणा की गई थी। सरकार की तरह कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी आपदा को गंभीरता से नहीं लिया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता चाहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हो, चाहे प्रियंका गांधी हो या सोनिया गांधी हो, कोई भी नेता आपदा के दौरान प्रभावितों से मिलने नहीं आया, संवेदना प्रकट नहीं की, किसी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया। जबकि आज वो एक राजनीतिक पर्यटक के तौर पर हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों का नजारा लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें