मनीषा के पिता रमेश चंद ट्रक ड्राइवर हैं और माता शीला देवी गृहिणी हैं। सामान्य परिवेश में पलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमक बिखेरने के क्रम में मनीषा ने कई बाधाओं को झेला और सफलतापूर्वक पार किया। मनीषा ने संगरूर में 400 मीटर दौड़ 53.81 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीत कर अपनी जगह राष्ट्रीय टीम में सुनिश्चित की है। चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद हमीरपुर पहुंचीं मनीषा का एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल हमीरपुर में आयोजित एक गरिमा पूर्ण समारोह में मनीषा को पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने शाॅल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर ने मनीषा को 11,000 रुपये नकद देकर उनका प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने मनीषा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में चयन पर बधाई दी है।