फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Accident: लाहौल में कार खाई में गिरी, मां और बेटे समेत 3 लोगों की मौत

Mon, 25 Dec 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

Himachal Raod Accident : कार 220 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
केलांग-उदयपुर मार्ग पर जाहलमा स्थित हिडिंबा मंदिर के समीप खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल में केलांग-उदयपुर मार्ग पर हिडिंबा मंदिर के पास रविवार को एक कार 220 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार पांगी से मनाली की ओर आ रहे थे। हादसा रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे हुआ। मृतकों में चंद्रो देवी पत्नी देवी सिंह निवासी सेरी भटवास, किलाड़, तहसील पांगी, चंबा, चंद्रो देवी का बेटा मोहित और राकेश कुमार, पुत्र लाल चंद निवासी धरवास, तहसील पांगी,  चंबा शामिल है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी जाहलमा की टीम और एसपी मयंक चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल में भेजा। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना मृतकों में एक मर्चेंट नेवी में है, जिसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें