फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 51 शहरी निकायों में 1394 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 32 के नामांकन खारिज

Tue, 05 May 2026 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 नामांकन की छंटनी के बाद 32 नामांकन विभिन्न कारणों के चलते खारिज हुए हैं। अब 1394 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
शहरी निकाय चुनाव नामांकन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के चुनाव के लिए 1394 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन की छंटनी के बाद 32 नामांकन विभिन्न कारणों के चलते खारिज हुए हैं। अब 1394 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के लिए कुल 1426 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 269 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 खारिज होने के बाद 268 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंडी जिले में 214 नामांकन में से 9 खारिज हुए और 205 प्रत्याशी शेष हैं।

विज्ञापन


शिमला जिले में 158 नामांकन में से 3 खारिज हुए, जिससे 155 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। कुल्लू जिले में 125 में से 10 नामांकन खारिज हुए, जबकि चंबा जिले में सभी 113 नामांकन सही पाए गए। इसी तरह बिलासपुर में 96 में से 3 खारिज, हमीरपुर में 55 में से 2 खारिज, किन्नौर में 92 में से 3 खारिज, सिरमौर में 92 में से 3 खारिज तथा ऊना में 137 में से 1 नामांकन खारिज हुआ है। सभी जिलों में जांच प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची लगभग स्पष्ट हो गई है।

नारकंडा और रोहडू के लिए पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन
नगर परिषद रोहड़ू और नगर पंचायत नारकंडा के लिए नामांकन दाखिल करने का प्रथम दिन भी आज रहा। हालांकि, पहले दिन रोहड़ू के वार्ड नंबर 4 और नारकंडा में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें