फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मणिमहेश यात्रा पर आ सकते हैं राहुल गांधी, कांगड़ा के संगठन सम्मेलन में मिला निमंत्रण

Tue, 05 May 2026 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

 चंबा जिले की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल मणिमहेश यात्रा हर वर्ष अगस्त में शुरू होती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस वर्ष मणिमहेश यात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। चंबा जिले की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल मणिमहेश यात्रा हर वर्ष अगस्त में शुरू होती है। इसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में कांगड़ा में कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी को मणिमहेश यात्रा का निमंत्रण दिया गया। कांगड़ा में इस सम्मेलन में राहुल गांधी ने पार्टी के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के चंबा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह भरमौरी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई, जहां उनके माता-पिता ने मणिमहेश का चित्र भेंट कर यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने निमंत्रण को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। राहुल गांधी इससे पहले भी देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर की यात्रा भी वह कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें