फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पचास रुपये महंगा बिक रहा सीमेंट

Fri, 21 Nov 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की मनमानी की शिकायत लेकर जिला ऊना संयुक्त सीमेंट विक्रेता एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला। कहा गया कि सूबे में 50 रुपये तक सीमेंट महंगा मिल रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल में सीमेंट के दाम 320 रुपये हैं जबकि सीमावर्ती पंजाब क्षेत्र में इसी सीमेंट के दाम 260 से 270 रुपये हैं। ऐसे में उपभोक्ता हिमाचल से सीमेंट खरीदने के बजाए पंजाब का रुख कर रहे हैं। इससे इनका कारोबार तो ठप हो ही रहा है, प्रदेश सरकार को भी राजस्व का चूना लग रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में विजय आंगरा, अजय अग्रवाल, विजय गगरेट, कमल कुमार बरनोह, राजीव कुमार बहडाला, संजीव कुमार टाहलीवाल, राजपाल सैंसोवाल, सुरेंद्र नाथ चड्डा लालूवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार हिमाचलियों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है और किसी को भी जनता के साथ दोहरा मापदंड अपनाने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें