फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर से पूछे प्रश्न, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जताया

Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा देने बैठे तो पूरा प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर का था। विद्यार्थियों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत भेजी है और परीक्षा दोबारा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पेपर आउट ऑफ सिलेबस, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जताया विरोध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीए प्रथम वर्ष की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विरोध जताया है। परीक्षा दोपहर के सत्र में दो बजे से शाम पांच बजे तक ली गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा देने बैठे तो पूरा प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर का था। विद्यार्थियों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत भेजी है और परीक्षा दोबारा करवाने की मांग की है। शुक्रवार को कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में शिकायत देने पहुंचे विद्यार्थी प्रियांश चम्याल, शगुन महाजन तुषार, पल्लवी, तनु और अंकिता आदि ने बताया कि वीरवार को बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान की फाइनल परीक्षा था। जब वह परीक्षा में बैठे तो प्रश्नपत्र देखकर वह हक्के-बक्के रह गए। यह बीए के लेवल का नहीं था। सभी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे। जो पाठ्यक्रम उन्होंने पढ़ा, उसमें एक भी प्रश्न नहीं था।

विज्ञापन

विज्ञापन

शाहपुर कॉलेज में लगभग 200 विद्यार्थियों ने बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा दी है। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि इस परीक्षा को दोबारा लिया जाए। शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विश्वजीत ने बताया कि उन्होंने 28 साल तक राजनीतिक विज्ञान विषय को पढ़ाया है। उन्होंने आज तक बीए में इस स्तर का प्रश्नपत्र नहीं देखा। कॉलेज के अध्यापक भी इस प्रश्न पत्र को हल नहीं कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसके बारे में मेल के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि इस पर कड़ा संज्ञान लिया जाए और पेपर सेट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें