फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM Helicopter: हिमाचल में मुख्यमंत्री के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं फिलहाल बंद, यह है वजह

Thu, 22 Jun 2023 10:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इसीलिए सुक्खू मंगलवार को अचानक दिल्ली के लिए जुब्बड़हट्टी से नियमित फ्लाइट में गए। 
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इसीलिए सुक्खू मंगलवार को अचानक दिल्ली के लिए जुब्बड़हट्टी से नियमित फ्लाइट में गए। दरअसल, राज्य में नया हेलिकॉप्टर अभी आया नहीं है और पुराने की लीज 1 जून को खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन


नया हेलिकॉप्टर लेने के लिए 15 जून को फिर से टेंडर लगाए गए हैं, जो 1 जुलाई को खुलेंगे। उसके बाद ही तय होगा कि नया कब तक आएगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को मंगलवार को अचानक दिल्ली जाना था तो उन्हें जाने के लिए हेलिकॉप्टर नहीं था। चूंकि राज्य सरकार ने 1 जून से हेलिकॉप्टर की सेवाओं को बंद कर दिया है। ऐसा किए जाने से इस महीने हेलिकॉप्टर पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। इससे सामान्य प्रशासन विभाग की बचत भी हुई है।

अधिकारी बोले, सरकार अपने गैर जरूरी खर्च कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही
सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नए आर्थिक संसाधन सृजित करने के साथ राज्य सरकार अपने गैर जरूरी खर्च कम करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली और चंडीगढ़ में हिमाचल सदन और भवन का किराया सभी के लिए 200 से बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: कांगड़ा और बिलासपुर को जल्द मिल सकते हैं मंत्री, सुक्खू केंद्रीय नेतृत्व से कर सकते हैं मंत्रणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें