फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में एससी वर्ग के 14,040 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट, जानें पूरा मामला

Thu, 22 Jun 2023 10:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति लेने के लिए आखिरी मोहलत दी है। देरी करने पर प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से हजारों विद्यार्थी वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक खाते से आधार कार्ड नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (एसएसी) वर्ग के 14,040 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट खड़ा हो गया है। 30 जून तक इन विद्यार्थियों ने अपने बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जोड़ा तो इनकी छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति लेने के लिए आखिरी मोहलत दी है। देरी करने पर प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से हजारों विद्यार्थी वंचित हो जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों, निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों समेत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रार को आधार नंबर से बैंक खातों को जोड़ने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: टेट पास नहीं करने वालों को दे दी नियुक्ति, शिमला-कुल्लू के उपनिदेशकों को नोटिस

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाले छात्रवृत्ति राशि को डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में दिया जाना अनिवार्य किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 7,652 और पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत 6,243 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। इनके अलावा 2021-22 शैक्षणिक सत्र के 145 विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। 2021-22 सत्र के विद्यार्थियों को 23 जून और 2022-23 सत्र के विद्यार्थियों को 30 जून तक अपने बैंक खातों को आधार नंबर से जुड़वाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिस बैंक में विद्यार्थी ने खाता खुलवाया है, वहां जाकर आधार नंबर को बचत खाते से जुड़वाया जा सकता है। निदेशक ने कहा कि तय तारीख तक ऐसा न करने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुकी छात्रवृत्ति लेने के लिए जल्द दुरुस्त करने होंगे बैंक खाते
केंद्र सरकार ने रुकी छात्रवृत्ति लेने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका देने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्ति के कार्यों को देखने वाले प्रभारियों को स्वयं कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। शिक्षकों की देखरेख में बैंक खातों को दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें