फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 08 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम फिर से करवट लेगा।  प्रदेश में सोमवार से मानसून फिर सक्रिय होगा। 11 जुलाई को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी व चंबा के कुछ

विज्ञापन


क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।  इससे राज्य में फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान

रविवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से पारा और चढ़ गया है।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, भुंतर में 35.2, कांगड़ा मे 33.8, बिलासपुर में 34.3, हमीरपुरमें 34.4, चंबा में 33.4, सोलन में 30.2, सुंदरनगर में 34.4, धर्मशाला में 29.4 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें