खली ने कहा कि उनका रिंग में उतरने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। जरूरत पड़ी तो आखिरी क्षणों में वे मंडी की तरह मैदान में उतर सकते हैं। सभी पहलवान सोलन पहुंच चुके हैं।
मंडी में सुरक्षा प्रबंधों से असंतुष्ट नजर आए खली
खली ने मंडी में ढीले सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए। कहा कि पहलवानों के साथ दर्शक फोटो खिंचवा रहे थे, उन्हें कहीं से भी पकड़ रहे थे। पुलिस के इंतजाम बहुत ढीले थे। इससे पहलवान काफी नाराज हुए। मंडी में पुलिस का काम पहलवानों के निजी सुरक्षा कर्मियों को करना पड़ा।
खेल अकादमी पर विचार करेगी सरकार : गोविंद
सोलन में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में खेल अकादमी खोलने पर सरकार विचार करेगी। खली को यह तय करना होगा कि वे प्रदेश में कहां अकादमी चलाना चाहते हैं।