शिमला समेत पूरे हिमाचल में आए तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। समूचे प्रदेश में करोड़ों रुपए की फसल तबाह हो गई है। सोमवार शाम करीब चार बजे अधिकतर इलाकों में भारी ओलावृष्टि होने की खबर है।
इससे सेब के साथ साथ दूसरी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं तेज हवाओं और भारी बारिश से सेब, आड़ू, खुमानी, पलम आदि की फ्लावरिंग भी नष्ट हो गई है। किसान अभी बेमौसमी सब्जियों की बुआई ही कर रहे थे कि मौसम के कहर ने भारी नुकसान कर दिया है।
प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश से बड़ी तबाही हुई है। सिरमौर के पांवटा, धौलाकुंआ, राजपुर मैदानी क्षेत्र में करीब बीस हजार बीघा गेंहू की खड़ी फसल खराब हो गई है।