फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि का कहर, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला समेत पूरे हिमाचल में आए तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। समूचे प्रदेश में करोड़ों रुपए की फसल तबाह हो गई है। सोमवार शाम करीब चार बजे अधिकतर इलाकों में भारी ओलावृष्टि होने की खबर है।
विज्ञापन


इससे सेब के साथ साथ दूसरी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं तेज हवाओं और भारी बारिश से सेब, आड़ू, खुमानी, पलम आदि की फ्लावरिंग भी नष्ट हो गई है। किसान अभी बेमौसमी सब्जियों की बुआई ही कर रहे थे कि मौसम के कहर ने भारी नुकसान कर दिया है।

प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश से बड़ी तबाही हुई है। सिरमौर के पांवटा, धौलाकुंआ, राजपुर मैदानी क्षेत्र में करीब बीस हजार बीघा गेंहू की खड़ी फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां भी भारी तबाही

वहीं सोलन में में सोमवार को रूक-रूक कर बारिश जारी रही। रविवार पूरी रात मूसलाधार बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम 5.2 दर्ज किया गया है।

कांगड़ा में अब तक हुई बारिश से 7.57 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आलू की फसल को 6.75 लाख रुपये और सब्जियों को 17 करोड़ 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के उपनिदेशक देसराज शर्मा ने यह जानकारी दी है।

उधर, मनाली की ऊंचाई वाली चोटियों और लाहौल स्पीति में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि निचले क्षेत्र में रात को भारी बारिश हुई है। रोहतांग, मढी और गुलाबा में भी बर्फबारी दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें