सवारियों से भरी बस लेकर चालक अभी आधे रास्ते में ही था कि उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। सीने में ऐसा दर्द उठा कि चालक बेबस हो गया। मगर उसने हिम्मत नहीं हारी और सवारियों की जान सुरक्षित बचा ली।
यह मामला हिमाचल के चंबा में सामने आया। यहां चुवाड़ी में द्रम्मण से सुबह सात बजे चंबा आ रही एचआरटीसी बस के चालक को चलती बस में दिल का दौरा पड़ गया। दर्द से चालक अपनी सीट पर बेबस नजर आने लगा।
मगर हिम्मत न हारते हुए चालक ने सवारियों से भरी हुई बस को किनारे खड़ा कर दिया और सीट पर ही बेसुध हो गया। पूछने पर बस के परिचालक को इस बारे में जानकारी दी।