फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के लिए भारत ने भेजी 15 मीट्रिक टन दवाईयां

Sun, 26 Apr 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार की ओर से रविवार सुबह 34 सदस्यीय मेडिकल दल और 15 मीट्रिक टन दवाइयां काठमांडू भेजी गई हैं। इसके अलावा सेना के दो मोबाइल ऑपरेशन थियेटर भी रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए भी हर हरसंभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार से जो भी डिमांड आएगी उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री को कुल्लू में रविवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी और यहीं रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन अपनी बुआ के घर में एक समारोह में शिरकत करने बाद दोपहर 1.30 बजे दिल्ली रवाना हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

34 सदस्यीय दल भेजा

वे दिल्ली में एक समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि 34 सदस्यीय दल में 10 सर्जन, दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ है। भारी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर भी नेपाल भेजा जा रहा है।

उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से नेपाल को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं नड्डा ने कहा कि अगस्त माह से देशभर में जन धन योजना के तहत पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें