फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में ईएनटी विभाग के चार रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में एक साथ 4 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित आ गए हैं। डॉक्टरों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। हालांकि, प्रबंधन ने डॉक्टरों के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आईसोलेशन में भेज दिया है जबकि अन्य डॉक्टरों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर की फ्लू ओपीडी में ड्यूटी लगी थी। लिहाजा, ड्यूटी के दौरान ही यह चिकित्सक मरीज के कांटेक्ट में आ गया। डॉक्टर को जब लक्षण दिखे तो उसने कोविड टेस्ट करवाया। डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरे रेजिडेंट डॉक्टर भी ड्यूटी के दौरान साथ रहते हैं, तो ऐसे में अन्य चिकित्सकों को भी कुछ लक्षण आए थे। जिसके बाद उन्होंने भी एहतियातन अपना टेस्ट करवाया। सभी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि गनीमत यह है कि सभी चिकित्सक वैक्सीनेटेड हैं। उधर, आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सुरिंद सिंह ने बताया कि अभी उन्हें डॉक्टरो के पॉजिटिव आने की जानकारी नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें