फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के आठ नए पॉजिटिव मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला में स्क्रब टायफस के मामले लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार मरीज जिला शिमला से और चार अन्य क्षेत्रों से हैं। इस बीमारी में सात महिलाओं समेत एक बच्ची भी चपेट में आई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

अस्पताल की लैब में जांच के लिए 28 सैंपल भेजे थे। लेकिन इनमें आठ में से सात महिलाओं जबकि एक दस साल की लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एकाएक मामले सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक सुनी की श्रुतिका (10), चौपाल की कमला (53), ठियोग की राधा (31), चिड़गांव की जयमनी (75), अर्की की सुनीता (29), मंडी की लता देवी (40) व कलावती (61) के अलावा कुल्लू की बिमला (50) की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वीरवार को ग्यारह मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें