फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का बिंदल के समर्थन में बयान देना निंदनीय: मुकेश

Fri, 11 Oct 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। धर्मशाला में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम का विधानसभा अध्यक्ष का समर्थन करना निंदनीय है।

विज्ञापन


सीएम कह रहे हैं कि बहुमत वाले राज्यों में विधानसभा स्पीकर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी एक राज्य का नाम बताएं जहां पर विधानसभा अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार किया है।

संवैधानिक नियमों के तहत विधानसभा अध्यक्ष का पद तटस्थ होता है। विधानसभा अध्यक्ष सभी राजनीतिक दलों को बराबर मान्यता देते हैं। मुख्यमंत्री अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर से चुनाव प्रचार करने को कैसे जायज ठहरा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जानबूझकर ऐसा विवाद पैदा कर रहे हैं। राजीव बिंदल का उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करना हिमाचल के इतिहास में काला अध्याय है। यह संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें