बता दें, सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के प्रमुख नीति निर्माता प्रशासकों और चिकित्सा पेशेवरों की 2 से 11 अक्तूबर तक लंदन और फ्रांस की विदेश यात्रा जाना था। इसके लिए राज्य सरकार ने 10 (दस) सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के नामांकन को मंजूरी दी, जो विकसित देशों के समान राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवा अनुभव प्राप्त करेंगे। ताकि प्रदेश स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए नवीन स्वास्थ्य सेवा मॉडल, चिकित्सा प्रगति और नीतिगत ढांचे का पता लगाया जा सके।
प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक ज्वालामुखी संजय रतन, विधायक सुजानपुर कैप्टन रणजीत राणा, सचिव (स्वास्थ्य) एम सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाए डॉ. गोपाल बेरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक प्रदीप ठाकुर, हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंघल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ. राकेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनादि गुप्ता के अलावा कर्नज (डॉ.) संजय शांडिल शामिल थे। अब दाैरा रद्द हो गया है।