फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सतलुज नदी में कूदा, बच गया तो फिर छलांग लगा दे दी जान, कूदने से पहले बनाई वीडियो

Wed, 19 Mar 2025 02:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

शिमला जिले के रामपुर में आत्महत्या का एक अजब मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम को नेपाल मूल के एक व्यक्ति ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
नदी में चट्टान पर लेता व्यक्ति व बचाने की कोशिशि करते पुलिस जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में आत्महत्या का एक अजब मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम को नेपाल मूल के एक व्यक्ति ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक व्यक्ति की पहचान नेपाल मूल के मणि लाल के रूप में हुई है। वह रामपुर बाजार में लामा ढाबा में काम करता था। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले नेपाल मूल के व्यक्ति ने निर्वस्त्र होकर वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में वह उसने अपने बारे में बता रहा था। इसके बाद वह सतलुज नदी में कूद गया।

विज्ञापन


हालांकि, कूदने के बाद वह नदी के किनारे लग गया और बच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी उसे बचाने के लिए आगे जाते, तो वह उन्हें पत्थरों से डराता। इस दौरान कई लोग इकट्ठे हो गए। आखिरकार उसने फिर नदी में छलांग लगा दी। उसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद के साथ व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में भेज दिया है। शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें