फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: परीक्षा खत्म होने के अगले दिन आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाया फंदा

Wed, 19 Mar 2025 02:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)

सार

प्रदेश के बरठीं में एक प्रवासी नाबालिग ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग ने ऐसा क्यों किया, इसका कारण किसी को भी पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बरठीं में एक प्रवासी नाबालिग ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग ने ऐसा क्यों किया, इसका कारण किसी को भी पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार नैना (16) पुत्री सतीश कुमार निवासी मुरादाबाद बरठीं में त्रिमूर्ति मंदिर के पास परिवार सहित किराए के मकान में रहती थी। वह बरठीं स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को ही उसके पेपर भी खत्म हुए थे। मंगलवार सुबह उसके माता-पिता अपने काम के लिए निकल गए। इसके बाद वह घर में अकेली थी।

विज्ञापन


दोपहर के समय जब उसके माता-पिता खाना खाने आए तो उन्होंने उसे फंदे से लटका हुआ देखा। परिजन उसे तुरंत बरठीं अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी तलाई विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेज दी गई है और आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें