लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि वह जल्द ही बीबीएन का दौरा करेंगे और यहां पर चल रहे भवन, सड़क और पुलों के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कहा कि उसे गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर जाते हुए कुछ देर के लिए बद्दी में रुके। इस दौरान युवा कांग्रेस और इंटक के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विक्रमादित्य ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और पार्टी हाई कमान ने लोकनिर्माण विभाग के मंत्री की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा।
वह आने वाले समय में प्रदेश के हर क्षेत्र में दौरा करेंगे और पूरे प्रदेश में चल रहे विभाग के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कहा कि बद्दी में विश्व बैंक के तहत बन रही रामशहर और बद्दी नालागढ़ फोरलेन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इन प्रोजेक्टों को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इससे यहां पर और अधिक निवेश आए। इस मौके पर इंटक यूथ के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान, शिव चौधरी, विपुल कुमार, राकेश, विपन, प्रदीप, अमित, बलदेव, रमेश, सुरजीत, वचन, तिरलोक, जयवंत, अश्वनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नालागढ़ में भी किया मंत्री का स्वागत
विक्रमादित्य नालागढ़ के ढाणा स्थित एक हवेली में रुके। जहां पर प्रदेश महासचिव हरदीप बाबा, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य उजागर सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, जगजीत सिंह जगा, अवतार सैणी, गुरचरण सिंह, सुरमुख सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, रोमी आलम, प्रिंस शर्मा, अजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।