हिमाचल के हमीरपुर में हुए मां बेटी के सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर तीन में मां-बेटी के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक शम्मी ठाकुर की मां पूनम ठाकुर शुक्रवार को नादौन में मीडिया से रूबरू हुईं। पूनम ने कहा कि सुमन कौशल के सुसाइड नोट में दर्शाई गई तिथियों के दौरान दोनों बरवाड़ा में थी।
पूनम ने सवाल किया कि यह सुसाइड नोट कहां लिखा गया। यदि ससुराल में लिखा गया तो वहां रह रहे परिजनों से भी गहन पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह पंचायत की वार्ड पंच हैं। अगर किसी प्रकार की मेरे लड़के से परेशानी थी तो एक बार हमारे परिवार या पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की। आरोपी युवक की मां ने सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।