हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के पास 36 लाख की चल और 2.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 29 लाख की अचल संपत्ति है।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा भी करोड़पति हैं। नामांकनपत्र दाखिल करते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्तियां 15 माह पूर्व की भांति दर्शाई हैं। 15 माह में संपत्तियों में कोई बढ़ोतरी नहीं दर्शाई गई है। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा के बेटे हैं।
डॉ. पुष्पेंद्र के पास 36 लाख की चल और 2.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर 58 लाख का हाउस और पर्सनल लोन है। उनके पास सात लाख की कीमत की एक गाड़ी, 10 लाख की कीमत का 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 48.10 लाख की अचल संपत्ति है। दस लाख की गाड़ी, 25 लाख के 500 ग्राम सोने के आभूषण और बच्चों के नाम 23 लाख की अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 29 लाख की अचल संपत्ति है।