फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 03 May 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में आठ मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, शिमला में 23.2, सोलन में 30.2, नाहन में 32.1, धर्मशाला में 29.2, सुंदरनगर में 32.7, भुंतर में 31.2, कल्पा में 19.4, हमीरपुर में 33.9, मंडी में 30.3, कांगड़ा में 32.5 और मनाली में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें