फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बोली, कश्मीर में सैनिकों की शहादत के लिए केंद्र जिम्मेवार

Wed, 03 May 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सैनिकों की शहादत के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। सुक्खू ने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण पाकिस्तानी बैट की भारतीय सीमा के भीतर घुसने की हिम्मत हुई और वे ढाई सौ मीटर अंदर आकर दो जवानों के सिर काटकर ले गए। इससे केंद्र की रक्षा नीति की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन


सुक्खू ने ये बात शिमला में हुए प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के बाद कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद से जगाने के लिए उनका पुतला जलाया गया है। आए दिन आतंकी और नक्सली हमलों में भारतीय जवान शहीद हो रहे हैं और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी है। भाजपा के सत्ता के लालच के कारण ही जम्मू-कश्मीर हिंसा की आग में जल रहा है।

भाजपा ने सत्ता मोह के चलते ही जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ समझौता किया है। उसी के परिणामस्वरूप वह पत्थरबाजों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हर्षवर्धन चौहान, नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह चौहान, आईएन मेहता, पूर्व विधायक आदर्श सूद, सचिव रितेश कपरेट, महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस महिमा नेगी चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें