फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कांग्रेस नेता कुलदीप को मनाने पहुंचे गुरप्रीत कोटली, डैमेज कंट्रोल के लिए किए जा रहे प्रयास

Fri, 28 Oct 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरप्रीत सिंह कोटली ने शुक्रवार को कुलदीप कुमार से मुलाकात की। कोटली ने शुक्रवार को अंब में कुलदीप के साथ एक घंटे तक बैठक की।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह कोटली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार को मनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरप्रीत सिंह कोटली ने शुक्रवार को कुलदीप कुमार से मुलाकात की।कोटली ने शुक्रवार को अंब में कुलदीप के साथ एक घंटे तक बैठक की। इसमें उनकी नाराजगी दूर करने और पार्टी के साथ सहयोग को लेकर बात हुई, लेकिन पार्टी से टिकट न मिलने से आहत कुलदीप ने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। पहले पार्टी से टिकट देने पर सहमति और बाद में अचानक सुदर्शन सिंह बबलू के नाम पर मुहर लगने को कुलदीप कुमार ने प्रतिष्ठा का सवाल बताया। इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।

विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सह प्रभारी की कुलदीप से मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो बार विधायक रहे राकेश कालिया के भाजपा में शामिल होने और क्षेत्र में उनका प्रभाव कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए चुनौती माना जा रहा है। इसे देखते हुए कुलदीप कुमार को साधने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सुखविंद्र सुक्खू भी शनिवार सुबह हेलिकाप्टर से अंब पहुंच रहे हैं। उधर, कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके और समर्थकों के मान-सम्मान की बात है। शनिवार को उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की बैठक है। उनसे बातचीत के बाद ही कोई कदम उठाएंगे। चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू ने कहा कि वह हाईकमान के आदेशानुसार प्रचार में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें