फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया मामला: पिता ने सीबीआई से पूछा- कहां गईं सिर की पिनें और एक जुराब

Tue, 26 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh पंकज गांगटा, अमर उजाला, कोटखाई (शिमला)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुड़िया के पिता और परिवार के लोग आज भी बेटी को मिलने वाले इंसाफ के दिन का इंतजार कर रहे हैं। पिता ने कहा कि गुड़िया के सिर की दो पिनें और एक जुराब कहां गई। केवल एक चिरानी नीलू की गिरफ्तारी से उन्हें संतुष्टि नहीं है। उन्होंने सोमवार को बताया कि बेटी के असली गुनहगार अभी भी खुले घूम रहे हैं। अब भगवान पर ही भरोसा है कि एक दिन आरोपी जरूर सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा पहले जो फोटो वायरल हुए, उन्हें किसने डिलीट किया। एक चिरानी के पीछे आईजी तक के सलाखों के पीछे पहुंचना किसी के गले से नहीं उतर रहा। वह बोले, गुड़िया के साथ जो भी हुआ, वह चारदीवारी के अंदर ही हुआ। गुड़िया की एक जुराब और दो हेयर क्लिप को क्यों नहीं तलाशा गया। अगर जल्द असली गुनहगार सलाखों के पीछे नहीं हुए तो हजारों की संख्या में लोग कोर्ट के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

लोगों का सीबीआई से भी विश्वास उठ चुका है। चंडीगढ़ के सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के बीच गांधीनगर के फोरेंसिक विशेषज्ञ के इस बयान के बाद गुड़िया मामला फिर गर्मा गया है कि गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में एक से अधिक अपराधियों की संलिप्तता की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। चंडीगढ़ कोर्ट में गुड़िया हत्याकांड से जुडे़ सूरज कत्ल मामले की सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है गुड़िया मामला

विधानसभा आम चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुड़िया मामला एक बहुत बड़ा मुद्दा बना था। दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा गुड़िया (काल्पनिक नाम) अपने स्कूल से 4 जुलाई, 2017 को करीब साढे़ चार बजे घर को निकली, मगर वह घर नहीं पहुंची। उसका मृत शरीर निर्वस्त्र अवस्था में छह जुलाई को हलाइला के पास जंगल में मिला।

इस मामले की जांच सीबीआई की दिल्ली से आई विशेष अपराध शाखा को सौंपी गई। सीबीआई ने इस मामले में करीब सवा चार फुट के एक चिरानी अनिल को अपराधी बताते हुए कोर्ट में चालान पेश किया। इसी मामले से जुडे़ पुलिस हिरासत में हुए सूरज हत्याकांड में आईजी, एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें