प्रदेश के मंडी जिले के एक सरकारी स्कूल में टीजीटी आर्ट्स की शिक्षिका से दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता शिक्षिका का आरोप है कि उसने स्कूल में बतौर टीजीटी आर्ट्स अभी हाल ही में ज्वाइन किया है।
स्कूल से कुछ दूरी पर ही उसने घर पर किराये का कमरा ले रखा है। आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसका पिछले कुछ दिन से पीछा कर रहा है। 17 मार्च को जब वह स्कूल से छुट्टी होने के वाद अपने कमरे में पहुंची तो आरोपी पीछा करता हुआ उसके कमरे तक आ पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। आरोपी मेरे कमरे की खिड़की के पास आ गया और मुझे कहा कि कमरा खोलना है तो खोल।
इतना कहकर उसने मेरी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। किसी तरह वह कमरे से भाग कर मकान मालिक के पास चली गईं। एसएचओ ललित महंत ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।