फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः नौकर ने मालकिन को रास्ते में रोक शादी के लिए प्रपोज किया, धमकी देने पर घर में हुई कैद

Wed, 18 Mar 2020 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक नौकर ने अपनी मालकिन को बीच रास्ते में रोककर शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। जिस पर उसने विरोध जताया तो नौकर ने उसे धमकी दे डाली। नौकर की इस हरकत से परेशान मालकिन अपने घर में कैद होकर रह गई। महिला ने नौकर के नशा करने के साथ ही गलत व्यवहार के कारण कुछ दिनों पहले नौकरी से हटा दिया था। जिसके बाद से वह उसको परेशान कर रहा है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में बुटीक चलाने वाली एक महिला ने कुछ दिन पहले गौतम नाम के एक युवक को बुटीक में काम करने के लिए रखा था। महिला के पति ने बताया कि गौतम नशा करने का आदि है और वह काफी अजीब व्यवहार करता था। उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना तो उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद अब वह फोन पर अश्लील बात करने लगा और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है।

वह महिला का पीछा भी करता है, जिसके चलते 24 फरवरी को जब महिला कच्चे क्वार्टर में किसी काम से गई तो गौतम ने उसे बीच रास्ते पर रोक लिया। नौकर ने महिला को शादी करने के लिए प्रपोज किया। लेकिन जब उसने विरोध किया तो वह महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें