फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर! हिमाचल को मिले 75 नए डॉक्टर

Sun, 01 Feb 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद और स्वास्थ्य विभाग में 75 नए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। सरकार की ओर से आयुर्वेद में 45 और स्वास्थ्य विभाग में 30 डॉक्टरों के तैनाती आदेश जारी किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग में तकरीबन 200 डॉक्टरों के पद खाली पड़े थे। इनमें से 45 पदों पर तैनाती कर दी गई है। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने बताया कि जितने भी पद खाली पड़े हैं उन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पीसी धीमान ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 30 नए डॉक्टरों के तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी कुछ हद तक दूर होगी। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश में 250 से अधिक डॉक्टरों के पद खाली रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें